मध्य प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मरीजों को बांटे फल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वच्छ भारत मिशन 2024 के तहत खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में ग्रामीण युवा केंद्र के खिलाड़ियों और उपस्थित बॉक्सिंग फेडरेशन जिला अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, पार्षद अजय जाट, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दिनेश गुप्ता, पत्रकार अमजद खान, खेल ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार, बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी राजा कुशवाहा, संस्कार तोमर, फैजान मो. और मौजूद खिलाड़ियों एक और जहां उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान की साफ सफाई की वहीं सिविल अस्पताल पहुंचकर
सभी मरीजों फल वितरित किए और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सभी से स्कूल ग्राउंड, अस्पताल परिसर एवं स्वयं, मोहल्ला और नगर को साफ रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button