उमरियापान में भव्य देवी चल समारोह निकाला, दुर्गा प्रतिमाओं का किया विसर्जन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा प्रतिमाएं का उमरियापान में चल समारोह निकाला गया । दशहरा पर्व पर उमरियापान के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया । पूरा कस्बा मातारानी के जयकारों से गूंज उठा । नगर में नवरात्र के मौके पर लगातार नंव दिनों तक प्रतियोगिता, डांडियां का कार्यक्रम भी किया गया । इस पावन पर्व में डीजे बैंड के साथ भक्त नृत्य करते हुए नजर आए । वहीं माताएं बहनें एक – दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। बहुत बड़ी संख्या में भक्त नजर आए । तहसील क्षेत्र के दूर – दराज से आए लोग रामलीला देखने आए तो वही एसडीएम विंकी सिंहमारे, पुलिस प्रशासन के द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी चारों तरफ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय नजरे जमाएं हुए थे, ताकि अमन चैन बना रहे वहीं सात बजे से देवी प्रतिमाएं का चल समारोह निकाला गया जो कि पूरे नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण के उपरांत विसर्जन का कार्य किया इसी बीच सरपंच सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, बसंत चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, राजेश चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, नरेश असाटी, शंकर असाटी, जगन्नाथ माझी, बसोरी लाल चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, सुशील पटेल, कमलेश चौरसिया, ललित गौतम, सिद्धार्थ दीक्षित, आशीष चौरसिया, शैंकी चौरसिया, मुकेश लखेरा, अश्वनी शुक्ला, बड्डा गुप्ता, रिषभ ब्यौहार, नवीन चौरसिया, दिलीप बाजपेयी, कमलेश पौराणिक, संदीप सोनी, नरेश जायसवाल, मनोज असाटी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया सहित शांति व्यवस्था बनाये रखने एसडीएम विंकी सिंहमारे, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, भरत मार्को, कोदूलाल दाहिया, योगेन्द्र राजपूत, अजय सिंह, योगेश पटेल, सत्येन्द्र चौरसिया, संतोष दुबे, जगन्नाथ सिंह आदि स्टाफ मुस्तैद रहे।



