हाफिज मो. इलयास खां के निधन से गम की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । समाजसेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी व मदरसा मिसवाह उल उलूम के सदर, एवं जिला वक्फ बोर्ड के सह सचिव हाफिज मो. इलयास खां का अचानक निधन हो जाने से शहर में गम की लहर दौड़ गई और लोग आपके निज निवास पर भारी संख्या में एकत्रित हो गए।
सुबह 11 बजे आपके जनाजे की नमाज मरकज वाली मस्जिद के मैदान में अदा की गई और मरहूम को मलंग शाह के तकिया वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। आपके जनाजे में सभी वर्गों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।
आपको बता दें कि नगर की सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी के आप 2014 से सदर थे आपकी कायदात में सैकड़ो बच्चियों की शादियां शासन की योजना के तहत संपन्न हुई। वहीं करीब 20 साल से दारुल इकामा मिसवाह उल उलूम में सदारत की खिदमात अंजाम दे रहे थे। अचानक आपकी तबीयत नासाज होने पर भोपाल चेकअप के लिए ले गए थे जहां पर रात करीब 8:30 बजे हृदय गति रुक जाने से आपका निधन हो गया।
आप अपनी मिलन सारिता और सज्जनता के कारण सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। आपके मधुर व्यवहार के कारण सभी वर्गों के लोग आपके जनाजे में भारी संख्या में शामिल हुए।
सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, जमीयत उलेमा, मजलिशे शूरा,
जिला वक्फ कमेटी, मदरसा मिसवाह उल उलूम, मदरसा मदीनतुल उलूम, मंसूरी समाज संगठन, मैक्स क्रिकेट क्लब, स्टार ग्रुप, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश की है।



