सियार ने महिला पर हमला किया घायल
सिलवानी । वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के ग्राम पडरिया हिम्मतसिंह में एक महिला पर जंगली सियार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
सोमवार की रात को घायल अवस्था में महिला को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।जहां डॉक्टर ने पैर में घाव का उपचार के बाद छुट्टी दे दी। ग्रामीणों में जंगली जानवरों द्वारा हमला से दहशत में है।
घायल महिला कोमल बाई पति बाबूलाल आदिवासी उम्र 65 साल निवासी पड़रिया हिम्मतसिंह ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी कि अचानक जानवर ने पीछे से पैर पर हमला कर दिया जिससे पैर में बड़ा घाव हो गया। घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर छुट्टी कर दी है।
इस संबंध में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के रेजर महेन्द्र कुमार पलेचा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा महिला को तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने जानकारी दी गई थी, जिसकी मौके पर जाकर जांच की गई और जानवर के पगमार्क लिए गए। महिला पर जंगली सियार ने हमला किया था।



