अश्वनी शुक्ला बने प्राथमिक सहकारी कर्मचारी संघ कटनी व जबलपुर के जिला अध्यक्ष
कर्मचारियों में हर्ष व्यक्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं प्राथमिक सहकारी समिति संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष रामचंद्र शर्मा द्वारा अश्वनी शुक्ला उमरियापान जिला कटनी मध्यप्रदेश पिन कोड नंबर 483332 के अनुसार अश्वनी शुक्ला को जिला कटनी, जबलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । आप अपने दोनों जिलों के सभी विकासखंड के सहकारी संस्था के कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने अपने पद की गरिमा, निष्ठा, कर्मठता के साथ संघ द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। अश्वनी शुक्ला सहकारी समितियों के क्षेत्र में एक अनुभवी और समर्पित कर्मचारी रहे हैं। अश्वनी शुक्ला का सहकारी समितियों के प्रबंधन में गहन अनुभव और कर्मचारियों के साथ मजबूत संबंध उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अश्वनी शुक्ला की नियुक्ति संगठन की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने और सहकारी समितियों के उद्देश्य को और अधिक सशक्त बनाने के लिए की गई है ।
अश्वनी शुक्ला ने बताया कि संघ ने मुझे जो दायित्व सौंपा है में संगठन के कर्मचारियों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करूँगा।



