ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में हाल ही में हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर 2024 के चुनाव मे गोहटा गांव में दलित बस्ती में भाजपा प्रत्याशी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं भाजपा की गुंडों द्वारा आदिवासियों पर मारपीट कर उनकी फसल नष्ट किया गया तथा मतदान कांग्रेस के पक्ष में न करने के लिए धमकाया गया गांव में लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया इसके बावजूद खुलेआम कानून को तथा बताते हुए दोषी जन घूम रहे हैं जिसकी कार्रवाई को लेकर दोषी जनों के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदिया द्वारा राज्यपाल महामहिम के नाम ज्ञापन तहसीलदार चंदिया को सौंप कर दोषी जनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की ।
इस अवसर पर कांग्रेस के मयंक सिंह मंडलम अध्यक्ष, विजय सिंह पूर्व जनपद सदस्य, वन स्वरुप शर्मा सेवा दल, सत्यदेव शर्मा, बदल सुधीर श्रीवास्तव, आशीरन बी, रामरतन प्रजापति, लक्ष्मण कुशवाहा, घनश्याम सोनी, संजय सिंह एडवोकेट, सुग्रीव से एडवोकेट मुख्तार अहमद नूर खान एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



