मध्य प्रदेश
पीएमश्री विद्यालय, सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण

रायसेन । दिनांक 23 नवम्बर 2024 शनिवार को लोक शिक्षण संचालनालय से जिले हेतु नियुक्त ओआईसी उपसंचालक रेखा बॉथम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मोनिका पटेल द्वारा पीएमश्री विद्यालय बम्होरी, सीएम राइज सिलवानी, उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज, एवं जिले में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 हेतु चयनित सैंपल शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।
रेखा बॉथम द्वारा NAS हेतु जिले में चल रही तैयारियों, मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाओं की जानकारी ली एवं विद्यार्थियो को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने ऐसे शाला प्राचार्यो की प्रशंसा की जिन्होंने NAS हेतु बेहतर तैयारी की है।



