खेलपर्यावरणमध्य प्रदेशहेल्थ

रायसेन के आशुतोष शर्मा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

रायसेन । पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायसेन के शरीरिक शिक्षा शिक्षक आशुतोष शर्मा को फिजिकल एडुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जो की खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है द्वारा सर्वश्रेष्ठ शरीरिक शिक्षा शिक्षक का सम्मान दिया है| यह समारोह दिल्ली मे आयोजित किया गया था| समारोह मे सम्मान कुणाल, IAS जॉइंट डायरेक्टर, खेल मंत्रालय भारत सरकार, अजय कुमार बंसल, द्रोणाचार्य अवार्डी, पीयूष जैन, सचिव पेफी द्वारा दिया गया| विद्यालय प्राचार्य आरके रुद्र द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की|
जिले के दिनेश दिवाकर, अवधेश नायक, श्रवण कुमार गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह कर्ण एडवोकेट एवं अन्य सभी खेल प्रेमियों द्वारा बधाई दी गई|

Related Articles

Back to top button