भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 एवं 2700 का धान गेहूं खरीदी का झूठा सपना दिखाया -लखन घनघोरिया

खाद बीज बिजली के संकट से जूझता किसान भ्रष्टाचार चरम सीमा में – करण सिंह
जनता की आवाज बुलंद करने 16 दिसंबर को कांग्रेस का भोपाल में विधानसभा घेराव
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने और सरकार को नींद से जगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव आगामी 16 दिसंबर 2024 को राजधानी भोपाल में पर रखा गया। तद संबंध में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के विशेष उपस्थिति में इंडियन काफी हाउस कटनी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।
प्रदेश में लगातार चार बार सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार नशे में इतनी मदमस्त हो गई है की आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। चाहे दलित हो, आदिवासी हो, महिलाएं हो, किसान हो या युवा हो सब भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान और हलाकान है और महंगाई की मार से जूझकर पूरा जीवन संकट और संघर्ष से गुजार रहा है। गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है बढ़ते अपराधों से प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है जिससे लोग भय और आतंक के साए में जी रहे हैं। माताओं-बहनों की आबरू तार-तार हो रही हैं, फिर भी सरकार नींद में सोई हुई है कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भाजपाई मदमस्त हैं उक्त आरोप प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने लगाऐ ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से वादा किया था कि वह उनकी आज दोगुनी करेंगे और खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे ना तो उनकी आय दोगुनी हुई और ना ही खेती लाभ का धंधा बनी, उल्टे किसानों पर कर्ज का बोझ लाद दिया।
पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने किसानों को ना खाद दिया ना बिजली और ना ही पानी। विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को झूठे सब्जबाग दिखाएं, अपने संकल्प पत्र में फिर एक बार किसानों को भ्रमित कर धान का 3100 रूपये और गेहूं का 2700 रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार बना ली लेकिन किसानों से किये वादों से पूरी तरह मुकर गई । उन्हें न तो धान का 3100 रूपये और न ही गेहूं का 2700 रुपए समर्थन दिया, जिससे किसान हमेशा ठगा ही गया। ना हुई किसानों की आय दोगुनी ना बना खेती लाभ का धंधा,
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है खाद बीज बिजली के संकट से जूझता किसान जैसे तैसे फसल मंडी में बेचने गया तो उसे दिनों-दिन लाईन में लगा रहा और फसल के औने-पौने दाम मिले। इससे किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हुआ और पिछले 4 साल में हजारों किसानों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खाद बीज की कालाबाजार की जा रही है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध से प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है । महिलाएं-बच्चियां न तो घर में सुरक्षित हैं और ना ही घर के बाहर। महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सहित तमाम घटनाएं घटित हो रही हैं। ना स्कूलों में और न ही कोचिंग सेंटरों में बच्चियां सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में देश में अव्वल दर्जे पर है। दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आये दिन सामने आ रही है। सरकार मूकदर्शक बनीं हुई। दबंगों द्वारा इन घटनाओं को अंजाम दिये जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन सरकार और भाजपा नेताओं के दबाव में कोई सख्त कार्यवाही नहीं करती।
प्रदेश में अपराध इतने बढ़ गये हैं कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं । दिनदहाड़ें दिल दहलाने वाली घटनाएं प्रदेश में घटित हो रही हैं लेकिन प्रदेश की
प्रदेश में युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। लाखों की संख्या में नौकरी देने का वादा करने वाली तत्कालीन शिवराज सरकार और वर्तमान मोहन यादव सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । नौकरी के नाम पर पिछले चार साल में एक भी सरकारी नौकरी किसी भी युवा को नहीं मिली है नगर निगम की तानाशाही से जनता जूझ रही है।
बिजली के भारी भरकम बिलों, पानी की किल्लत फिर भी भारी भरकम बिलों के भुगतान,
वहीं प्रदेश में व्याप्त भारी महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।
जनता महंगाई की मार से दो वक्त की रोटी भी सही से नहीं जुटा पा रही है।
माफियाओंका राज, फल फूल रहा है भाजपाइयों का गोरखधंधा, यही है भाजपा सरकार ?
किसानों को ना ही खाद मिल रहा है ना बीज। खाद-बीज की कालाबाजारी हो रही है, जिससे भाजपाईयों का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। प्रदेश में तरह-तरह के माफिया हावी हो गये है। शिक्षा माफिया, चिकित्सा माफिया, भू-माफिया, रेत माफिया, खनिज-माफिया, पेपर-लीक माफिया। प्रदेश में माफियाओं की सरकार चल रही है।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प-पत्र ) का एक भी वादा पूरा नहीं किया । विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने मोदी गारंटी के नाम पर अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 3000 रूपये, किसानों को 3100 रूपये में धान और 2700 रूपये में गेहूं का समर्थन मूल्य, 450 रूपयें में घरेलू गैस सिलेण्डर, युवाओं को नौकरी देने की बात अपने संकल्प पत्र में कहीं थी,
देश और प्रदेश में जातिगत जनगणना की विरोधी हैं भाजपा सरकार। देश में वर्ष 2001 के बाद जनगणना नहीं हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराना चाहते हैं, ताकि हर वर्ग, हर जाति की संख्या सार्वजनिक हो सके, लेकिन भाजपा सरकार अपने स्वार्थ के लिए जातिगत जनगणना का विरोध कर रही है। भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष पत्रकार वार्ता के प्रभारी प्रेम बत्रा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू आदि उपस्थित रहे।



