सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

सिलवानी । स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को भाजपा संगठनात्मक बैठक आयोजित कि गयी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्मजयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी । इस पर विस्तार से कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई साथ ही अगले दिन 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर उनके साहब जादो बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद करते हुए उनकी स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई और कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर सिलवानी मंडल के हर बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी की जन्म जयंती मनाई जाएगी। ग्रामों में चौपाल लगाई जाएगी और जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी महती योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विभोर नायक ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्याम साहू को अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, लखन चंदेल, बंद्री रघुवंशी सरपंच, जगदीश साहू, बेगबा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, मलखान ठाकुर सुल्तानपुर, गुड्डू भाई, आनंद सहरिया, भाजपा महिला मोर्चा पुर्व महामंत्री सपना शाह, मंडल मोर्चा महिला रूपा बाई, महामंत्री शांति बाई, गुड्डा चढार, अजमेर यादव, परसोत्तम सोनी, दिपेश समैया, संजीव जेके, राजकुमार साहू, संजू तिवारी, राजेश कुशवाह, शरद सोनी, दीनेश यादव, मन्नू राजपूत, भूरा चौरसिया सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संजू बनारसी के द्वारा किया गया।



