आर.सी.सी. नाला निर्माण का भूमि पूजन, 54 लाख रु लागत से होगा नाले का निर्माण

सिलवानी। पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत के अथक प्रयासों एवं नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक के द्वारा सिलवानी में लगातार विकास कार्य किए जा रहें हैं। इस कड़ी में वार्ड 14 एवं 15 उदयपुरा मेन रोड से मां शारदा कालेज तक
54 लाख रु से SDMF मद अंतर्गत आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा नेता विभोर नायक के द्वारा किया गया। यह नाले निर्माण होने से महावीर कॉलोनी धाकड़ कॉलोनी, राय कॉलोनी, शिवलोक कालोनी फेस- 1 एवं शिवलोक कालोनी फेस – 2, पूरन काका कॉलोनी एवं सरस्वती स्कूल के पीछे वाले कालोनी, बस स्टेंड सिलवानी के रहवासियों को जल भराव की समस्याओं से निजात मिलेगी।
भूमि पूजन अवसर पर जन प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विभोर नायक, पंडित ओंकार शर्मा, वार्ड 14 व 15 पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू सहित ठेकेदार वार्डवासी नगर परिषद के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



