महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक और शैक्षणिक भ्रमण किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय द्वारा एक ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा में महाविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 41 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भ्रमण का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जांभुलकर ने किया।
यात्रा के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक वीर सिंह लोधी, डॉ. अखलेश जैन, डॉ. कदंबिनी मिश्रा, सूरज कुमार पटेल एवं सुमित धाकड़ ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। दल जबलपुर में मदन महल पहुंचा गोंड राजा मदन सिंह द्वारा निर्मित यह किला ऐतिहासिक एवं स्थापत्यकला का उत्कृष्ट उदाहरण है इसका भ्रमण किया, बैलेंस रॉक: भूवैज्ञानिक चमत्कार का यह स्थल छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रानी दुर्गावती संग्रहालय, गोंड संस्कृति और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का अध्ययन किया गया।
धुआंधार जलप्रपात नर्मदा नदी के किनारे स्थित इस जलप्रपात की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भेड़ाघाट संगमरमर की चट्टानों और नौका विहार का आनंद लिया गया। 64 योगिनी मंदिर छात्रों ने तांत्रिक वास्तुकला और योगिनी मूर्तियों का अध्ययन किया।पीसनहारी की मढ़िया जैन धर्म की परंपराओं और स्थापत्य शैली को समझने का अवसर मिला। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय छात्रों ने भारतीय न्याय प्रणाली के कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
यह भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उन्होंने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। यह यात्रा उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। यह शैक्षणिक भ्रमण सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार और ज्ञानवर्धक रहा।



