मध्य प्रदेश

उमरियापान में आन बान शान से फहराया गया तिरंगा झंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील मुख्यालय सहित उमरियापान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जगह जगह फहराया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बड़े धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई । ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने तिरंगे झंडे को फहराकर सलामी दी । पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, गोविन्द प्रताप सिंह, राजेश चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, बसंत चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, जनपद सदस्य शैलेंद्र पुराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, नरेश असाटी, प्रमोद असाटी, यतीन्द्र गौतम, दिनेश असाटी, बिशाल अरोरा, नवीन चौरसिया, बड्डा गुप्ता, ललित गौतम, संजीव चौरसिया, मन्नू चौरसिया, हेमराज पटेल, गोरेलाल चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सूरज गौंटिया, सुनील चौरसिया आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति रही। सरपंच अटल ब्यौहार ने कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी पंचो एवं आम नागरिकों के सहयोग से ग्राम के विकास के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा। उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य मुकेश पटेल ने ध्वजारोहण कर तिरंगा झंडा को सलामी दी। शासकीय कन्या शाला में प्राचार्य दिलीप बाजपेयी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी । इस दौरान उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, सीईओ यजुवेन्द कोरी, केपी परोहा एवं जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेई सहित सभी सदस्य गण एवं जनपद का समस्त स्टॉप मौजूद रहा । नवीन स्कूल में प्राचार्य प्रमोद गौतम ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी । सरकारी साख समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में बीएमओ बीके प्रसाद द्वारा, सहकारी साख मर्यादित जिन्ना पिपरिया में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत मगेंली में सरपंच संजय दहिया, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच रामसखी कोल, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दहिया, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पांडे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, उमरियापान थाना में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में सरपंच सुषमा उरमालिया द्वारा, पिपरिया सहलावन में सरपंच मिरखू कोल, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच अनिता कोरी द्वारा, ग्राम पंचायत हरदी में सरपंच जयकरण कोल, ग्राम पंचायत अंतर्वेद में सरपंच गौकरण मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस पर सभी जगह संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button