मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया

छात्र छात्राओं ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में 76 वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल अंजलि जैकब ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा वंदन कर सलामी दी। तत्पाचात विद्यालय प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कविताओं, भाषण,गीत तथा नृत्य देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल अंजलि जैकब ने समारोह में आए सभी अतिथि गण भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, उमरियापान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जगन्नाथ माझी, यतीन्द्र गौतम, संतोष नामदेव, सुशील मिश्रा, जगमोहन मिश्रा, पत्रकार सतीश चौरसिया का स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर में बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण और गणमान्यजन शामिल रहे ।
साथ ही छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त प्रिंसिपल अंजलि जैकब ने किया।

Related Articles

Back to top button