शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय मंत्री मध्य भारत जसवंत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
इस के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीडी खरवार के द्वारा महाविद्यालय की प्रस्तावना रखीं ।
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपनी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ें और देश की सेवा में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और अन्य सम्मानित अतिथिगण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विद्यार्थी परिषद के जसवंत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मोनू मतांबर, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू भाई, लखन मेहरा, बाबू ठाकुर, तुलसी यादव, मदन राय, जय यादव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



