क्राइम

घर के सामने पत्थर की खखरी बनाने से रोका, तीन लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला, युवक गंभीर चोटिल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप ग्राम पंचायत रियाना में घर के सामने जबरदस्ती पत्थर की खखरी बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रियाना में सोमवार की सुबह अमर सिंह के घर के सामने पड़ोसी सरूसिंह, सुखसिंह, माखनसिंह जबरदस्ती खखरी बना रहे थे जब अमरसिंह लोधी ने सुखसिंह सहित अन्य लोगों को खखरी बनाने से रोका तो माखनसिंह गाली गलौज करने लगा व माखन ने हांथ में लाठी लिए अमरसिंह पर हमला कर दिया जिससे अमरसिंह के मांथे पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया तो वहीं सुखसिंह ने भी पीड़ित के साथ मारपीट की जिससे युवक के पीठ, पेट आदि पर गंभीर चोट है जिसकी शिकायत पीड़ित ने हिंडोरिया थाना में की है हिंडोरिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीड़ित की एमएलसी कराई गई व पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर धारा 296,115 (2),351 (3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है हालाकि एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में ओर इजाफा किया जाएगा अब हिंडोरिया पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है अब आरोपियों पर कार्यवाही जायेगी।

Related Articles

Back to top button