क्राइम
5 किलो गांजा बेचने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिविल लाइन थाना पुलिस ने अप्पर लाइन शिवशक्ति धाम मंदिर के पास दो युवकों को पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजा कोरी और प्रशांत यादव को घेराबंदी कर पकड़ा।
तलाशी में 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।



