मध्य प्रदेश

रेस्क्यू के दस घंटे बाद भी नहीं बता चला मानवी पटेल का

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परसवारा गांव में बड़ा हादसा हो गया । नर्मदा दांई तट नहर में नहाने गई चार बच्चियों में एक सलामत बच गई । जबकि दो बच्चियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । जिनका शव भी मिल गया। एसडीआरएफ की टीम तीसरे शव की तलाश कर रही है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना उमरियापान के समीपस्थ ग्राम परसवारा की है। जहां तीन बच्चियों की नर्मदा नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चियों की नहर में डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चियों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया है तीसरी बच्ची की तलाश जारी है। नहर में डूबने वाली बच्चियों में सिद्धि पटेल 12 साल, अंशिका पटेल 14 साल है। सिद्धि की छोटी बहन मानवी पटेल 8 साल की तलाश जारी है।
नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। दो बच्चियों को नहर से निकाल लिया गया है एसडीआरएफ की टीम नहर में डूबने वाली तीसरी बच्ची की तलाश कर रही हैं।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली की नर्मदा नहर में बच्चियों की डूबने खबर मिली थी । मौके पर पहुँच कर दो बच्चियों का शव मिला है जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान लाया गया। जबकि तीसरे बच्ची का एसडीआर एफ टीम रेस्क्यू कर रहीं हैं। हृदय विराकर घटना से गांव में मातम छाया हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

Related Articles

Back to top button