सुर्खिया बटोरने के लिए की ग्राम पंचायत धरवारा की शिकायत, जांच में सभी शिकायते निकली निराधार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत धरवारा के सरपंच, सचिव, उपसरपंच के ऊपर अनिमितता की शिकायतकर्ता मोहनलाल दुबे के द्वारा जनसुनवाई में 7 बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। निर्माण कार्यो की जांच करने पहुंचे सहायक यंत्री अजय केसरवानी, उपयंत्री मनीष हल्दकार, मनरेगा एपीओ धर्मेन्द्र पटेल, पीसीओ नरेश परौहा द्वारा 7 बिन्दुओं की जांच की जिसमे प्रथम बिंदु पर शिकायत थी की ग्राम पंचायत धरवारा के उपसरपंच द्वारा उनकी निजी भूमि पर मुक्तिधाम जबरजस्ती बनाया जा रहा है जबकि निरीक्षण के दौरान पाया गया की मुक्तिधाम का निर्माण कार्य खसरा नंबर 977 शासकीय भूमि पर किया गया है। जिसमे पटवारी और तहसीलदार की रिपोर्ट भी यही कहती है की निर्माण कार्य पूर्णतः सरकारी भूमि पर है, दूसरे बिंदु की शिकायत में आरोप था की ग्राम पंचायत द्वारा रोड के ऊपर रोड बनाई जा रही है जबकि मौका स्थल पर निरीक्षण में पाया गया की ग्राम पंचायत ने जहां निर्माण कार्य किया है वहा पूर्व में रोड कभी नहीं बनी थी और जहां जिस हिस्से में रोड के ऊपर रोड बनाई गई है वहा पर सीसी रोड के मरम्मत नियमो के तहत मरम्मत कार्य करवाया गया है, तीसरे बिंदु की शिकायत पर आरोप था की ग्राम पंचायत द्वारा कजलहाई तालिया का पिचिंग पत्थर उखड़कर बेच दिया गया भौतिक सत्यापन में और ग्रामीणों के बयान में पाया गया की पिचिंग पत्थर किसी के द्वारा नही बेचे गए वो यथा स्थान पर है, चौथे बिंदु पर आरोप था की माध्यमिक शाला रंगमंच कार्य में धांधली की गई है जांच में पाया गया की कार्य नियमानुसार हुआ है। इसी प्रकार हाईस्कूल में रंगमंच, प्राथमिक शाला में शौचालय और सामुदायिक भवन के कार्य और राशि का आहरण भी शासन के नियम के अनुसार ही किया गया।
ग्राम की सरपंच प्रेमबाई कोल ने बताया कि ये शिकायतकर्ता आदतन है मैं कम पढ़ी लिखी महिला और आदिवासी सरपंच हूं इस कारण इनके द्वारा झूठी शिकायत करके मुझसे पैसे की मांग करते है और पैसे न देने पर झूठे आरोप में फसाने की धमकी देते है।



