मध्य प्रदेश
सूखी नदी में बहाई शराब, गांवों में घूम कर महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब,
नदी के पुल से फेंक नष्ट की
सिलवानी । अदिवासी बाहुल्य ग्राम कटक और जामनझिरी की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, गांव की 50 से 60 महिलाओं ने पूरे गांव में घूमकर उन स्थानों से अवैध शराब पकड़ी, जो अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे। छुड़ाई गई शराब को नदी के पुल पर ले जाकर सुखी नदी में बहा कर नष्ट कर दिया है। आदिवासी समाज के अध्यक्ष अरविंद अरमे ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बिक रही है, जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है।
अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें राजा नीलमणि शाह भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद शराब को जप्त करने की मुहिम दोपहर बाद शुरू हुई, जो शाम तक चलती रही। पुलिस को भी गांव में बुला लिया गया था।



