मध्य प्रदेश
बरकौटी गांव मे भीषण पेयजल संकट, बीस दिन से नही आ रहा पानी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की बरकोटी कलां मे इन दिनो ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे है बताया जाता है की बरकोटी मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नलजल योजनांतर्गत पीने का पानी पहुंचाने के लिये ठेकेदार द्वारा ढुलमुल नीति अपनाई जा रही है ले दे के यहां के दो वार्डो मे ही ऐनकेप्रकरेण पानी आपूर्ति की जा रही थी जो पाइप टूटने से बंद पडी हुई है लोगो ने बताया है की करीब बीस दिनो से गांव के दो वार्ड छै व सात पेय जलसंकट से बुरी तरह से जूझ रहे है लोगो को इस भीषण गरमी में एक व दो किलो मीटर दूर खेतो मे बने कुओ से पानी भरकर लाना पड रहा है लोगो का कहना है की यदि पानी की समस्या का समाधान शीघ्र नही किया जाता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य हो जावेगे तात्कालिक व्यवस्था के अंतर्गत ग्रामपंचायत टेंकर की व्यवस्था शीघ्र करे।



