मध्य प्रदेशराजनीति

सिलौंडी मंडल के हर बूथ पर फहराया भाजपा का ध्वज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिलौंडी मंडल के समस्त पोलिंग बूथो पर बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में सिलौंडी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात भाजपा का ध्वज फहराकर मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक के सफर को विस्तृत रूप से बताया। वही मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया ।
इस मौके मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, प्रशांत राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, सरपंच साकेत लोन, किशन राय, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, सरपंच अनिलसिंह बागरी, सरपंच सीमा भरत शुक्ला, अनिल पांडे, अरविंद तिवारी, विनोद राय नेगई, अन्नू पाल लालपुर, सुशील साहू, पूर्व सरपंच गणेश साहू, ओमकार उपाध्याय, संतोष साहू, निरूप, शैलेश जैन, धनीराम विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अमरेश राय,भानु काछी, प्रवीण बर्मन, भगवती शुक्ला सहित सभी कार्यकर्ता ने अपने अपने घर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।

Related Articles

Back to top button