मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया स्थापना दिवस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निवास स्थान पर पार्टी का ध्वज लगाकर भारतीय जनता पार्टी का 46वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ बड़े उत्साह पूर्वक मिष्ठान वितरित कर मनाया। रामनवमी के दिन भाजपा का स्थापना दिवस होने के संयोग ने पार्टी का स्थापना दिवस पर भव्य पूर्वक और हर्सोल्लास के साथ जिले के ग्रामों समेत सिलौडी, अतरसुमा, संगवा, लालपुर, गोपालपुर, हरदुआ, दशरमन, कछारगांव, खम्हरिया, कछारगांव, गौरा, कटारिया, नेगई आदि ग्रामो के बूथों पर पार्टी का झंडा बंदन कर मनाया।
भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने पार्टी के दो सांसदों से देश के साथ साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तक के सफर के बारे में बतलाया। मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बतलाते हुए शुभकामनाएं दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ने अपने निवास पर ध्वज लगाकर सभी को शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय ने अपने निवास स्थान पर ध्वज फहराकर भाजपा का स्थापना दिवस मानते हुए कहा कि यह एक मात्र संयोगवश नहीं है कि राम मंदिर में भगवान की स्थापना हुई। और आज श्रीराम नवमी के शुभ अवसर के दिन ही भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
सिलौडी उपसरपंच राहुल राय, महामंत्री विजय राय, भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद राय, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पांडे, शिवकुमार दाहिया, मोती हल्दकार, भाजपा पूर्व महामंत्री नरेंद्र दहिया, भरत शुक्ला, अरविंद तिवारी, अमरेश राय, भगवती शुक्ला, आशीष राय कटारिया, संतोष साहू, सर्यप्रकाश मिश्रा, अन्नू पाल, मुकेश पटेल, अतीश, वीरेंद्र साहू, देवी साहू, प्रदीप राय, धन्नू सेन आदि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने भाजपा का स्थापना दिवस हर्षपूर्वक मनाया।

Related Articles

Back to top button