मध्य प्रदेश
सरस्वती विद्या मंदिर की बहिनों ने बाजी मारी

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय से बहिन दीपिका उमरेले ने 490 नंबर प्राप्त कर 98% के साथ नरसिंहपुर जिले में द्वितीय स्थान एवं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
बहिन अंकिता पाली ने 457 अंक प्राप्त कर 91.6 प्रतिशत के साथ कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बहिन दिव्यांशी राजपूत ने 454 अंक प्राप्त 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया बहिन कृतिका पाठक ने 88% अंक प्राप्त कर कक्षा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बहनों की इस सफलता पर समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यालय संचालन समिति ने सभी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।



