क्राइममध्य प्रदेश

ट्रक चपेट में आने से मौत, एक साथ तीनों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को दुखद घटनाक्रम सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बेटी की नजरों के सामने माता-पिता की मौत हो जाने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई। यह हंसता खेलता परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहा था अचानक काल बनकर आए ट्रक ने बाइक सवार परिवार को चपेट में लेकर तीनों की जान ले ली। दुर्घटना के पास ही सड़क किनारे बाइक सवार का हेलमेट भी पड़ा हुआ था। घटना स्थल की इस तस्वीर के सामने आने के बाद कहा जा सकता है की बाइक सवार यदि हेलमेट हैंडल पर टांगने की बजाय पहने होते तो ट्रक से टकराने के बाद सर में गंभीर चोट लगने से बच जाते और शायद उनकी जान भी बच जाती। देहात थाना के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत कोपरा पुल के पास रविवार दोपहर यह दुखद घटनाक्रम सामने आया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और हंड्रेड डायल एवं 108 को सूचना दी गई और हादसे के शिकार लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज के समिति बमुरिया निवासी कडोरी पटेल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी दसोदा उम्र 40 वर्ष एवं पुत्री आरती उम्र 15 वर्ष के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने हटरी गांव गए थे। जहां से वापस लौटते समय उनकी वाइक को रामकुटी के पास एक तेज रफ्तार आयसर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजे जाने पर पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वही बाद में इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई इस दुखद घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया। वहीं हादसे के बाद भागे ट्रक का चालक ट्रक को इमलाई के पास छोड़कर फरार हो गया जहां देहात थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button