क्राइम

घर से गायब 3 नाबालिग किशोरियो को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनो को सौंपा

सिलवानी। थानांतर्गत बीते जनवरी व अप्रैल माह में घर से गायब हुई 3 नाबालिग किशोरियो को सिलवानी पुलिस ने खोज कर परिजनो को सौंपने में सफलता प्राप्त हुई।
टीआई पूनम सविता ने बताया कि थाना क्षेत्र की 3 नाबालिग किशोरियां घर से बिना बताए चली गई थी। जिनकी रिपोर्ट थाना सिलवानी में दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी बालिकाओं को अलग अलग स्थानो से बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया। 2 किशोरियों को 72 घंटे में बरामद किया गया। टीआई के मुताबिक 2 किशोरियों रिश्तेदार के यहां चली गई थी जहां से उन्हे दस्तयाब किया जबकि एक किशोरी को सीहोर से दस्तयाब किया। दो मामले में किशोरियों ने स्वयं की मर्जी से रिश्तेदारो के यहां जाना बताया एक मामले में आरोपी के द्वारा किशोरी को बहरा फुसला कर ले जाना पाया गया, आरोपी की तलाश की जा रही है। टीआई पूनम सविता ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत थाना क्षेत्र से गायब हुई बालिकाओं को दस्तयाब कर उनकी अभिभावको के सामने काउंसलिंग की जाती है। इन दिनो छोटे छोटे मामलो में बच्चो के घर से भाग जाने के मामले सामने आ रहे है। आवश्यकता है कि माता पिता अपने बच्चो को प्रतिदिन समय दे तथा उनकी भावनाओं को समझे।

Related Articles

Back to top button