दहेज रुपी दानव को हराकर लिये सात फेरे, हुआ वर बधुओं का सामुहिक आदर्श विवाह

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। समाज मे फैली दहेज रुपी कुप्रथा व त्याज्य सामाजिक बुराई को धता बताते हुए चौरसिया समाज सागर के व्दारा मां महलवार देवी मंदिर पुरव्याउ सागर में आयोजित अखिल भारतीय सामुहिक आदर्श विवाह व परिचय सम्मेलन मे करीब तीन सौ से ज्यादा युवक युवतियो ने अनेको स्थानो से पधारे चौरसिया बन्धुओ व परिवारो के मध्य कार्यक्रम में हिस्सा लेकर चौरसिया समाज के परिचय मंच से निर्भीक होकर अपनाअपना परिचय दिया तथा सम्मेलन में बने व पूर्व से बने 11 जोडो ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्रों में आबध्द हुए। परिचय व परिणय सूत्र की इस पावन बेला मे अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया बिक्की, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निधि चौरसिया, विधायक राजेंद चौरसिया भारती, विधायक शैलेंद जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रकाश चौरसिया, इं हरगोविंद चौरसिया, हरिओम बसंत बाबा, प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया, संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही , प्रमोद चौरसिया, देवेंद चौरसिया, खेमचंद, आशीश, मनोज, अमन चौरसिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठ लोगो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सम्मेलन को सफलता प्रदान करते हुए परिणय सूत्र मे बंधे नवदम्पत्तियो को शुभाषीश प्रदान किये सम्मेलन शुभारभ्भ के पूर्व चौरसिया सभागार मे अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महा सभा दिल्ली की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणीकी बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रस्तावित ऐजेंडे के 15 बिन्दु पर विचार किया गया तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव करतल ध्वनि से पास किए गये इस अवसर पर सम्मेलन के रंगमंच पर स्वजातीय बाल कलाकारो के व्दारा दी गई एक से बढकर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियो पर दर्शको की खूब तालियां बजी उत्कृष्ठ प्रस्तुतियो के कलाकार बच्चो को सम्मेलन अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निधि चौरसिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीबेश चौरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही ने उत्कृष्ठ प्रस्तुतियो पर बच्चो को नगद पुरस्कारो से नवाजा ,इन्द्रदेव की पावन कृपा के बीच रिमझिम वारिश से घुली ठण्डक मे वर वधुओ ने सात फेरे लिये।



