क्राइम

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल,

घटनास्थल राजा पटना स्कूल तो कांटी पुल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी राजा पटना स्कूल के पास मोटर साइकिल की भिडंत में मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों में एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में राजा पटना से अपने गांव भूरी-बिजौरी लौटते समय मुलाम उर्फ चेतराम पिता मुन्ना चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष और कंछेदी पिता रामलाल चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष निवासी भूरी बिजोरी को घायल अवस्था में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर ने कंछेदी पिता रामलाल चक्रवर्ती को मृत घोषित कर दिया. इधर जिले के मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटी पुल (सुनार नदी) के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार विनोद पिता राममिलन और मिलन अहिरवार उम्र 39 वर्ष निवासी पाली को हटा अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया. जिन दोनों के शव के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button