भक्ति भाव से मनाया गया जैन ‘श्रुत पंचमी पर्व

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा | नगर के जैन समाज द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धर्म का श्रुत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. जैनागम के अनुसार इस दिन जैन आचार्य पुष्पदन्त एवं भूतावली महाराज नें भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं जैन दर्शन को लिपिबद्ध कर षटखण्डागम नामक ग्रंथ की रचना की गई थी. अर्थात इस दिन प्रथम वार जैन धर्म ग्रंथ लिखा गया था. इस अवसर पर जैन मंदिरों में धर्मग्रंथो का पूजन विधि विधान से कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में भी जैन समाज द्वारा श्रुत पंचमी पर्व भक्ति भाव से मनाया गया. इस अवसर पर जैन मंदिर में विशेष सजावट कर जैन शास्त्रों, जिन वाणी को सजाकर इंद्र इंद्राणियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई. तथा श्री जी का अभिषेक शांतिधारा कर नित्य पूजन एवं संगीतमय आरती कर जैनागम की आराधना की गई. रात्रि कालीन बेला में जैनागम के चारों अनुयोगों की विशेष झांकी सजाई गयी. जयकुमार जैन द्वारा समाज के लोगों को श्रुत पंचमी पर्व के कथानक को विस्तार से समझाया गया. इसके बाद शिक्षक राजेन्द्र कुमार जैन द्वारा धर्मप्रभावना को बढाते हुए प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तथा समाज के प्रतिभावान बालक, बालिका जो संस्कारोदय पाठशाला से जुड़े हैं, जिन्होंनें लौकिक शिक्षा के साथ धर्म क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उनमें से कु्. योग्या जैन, कथन जैन, अयांश जैन, अनर्घ जैन, गाथा जैन मिष्ठी, ग्रंथ जैन, दिशानी जैन, पर्व जैन को समाज द्वारा तिलक, माल्यापर्ण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक जैन बाहुबली ललितपुर उपस्थित रहे. इस अवसर पर जैन समाज के कैलाश जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, किरण जैन, अर्चना, रजनी, अभिलाषा, सुनेन्द्रा, आकांक्षा, रश्मि, शिल्पी, स्वीटी, अंजली, श्वेता, परी जैन सहित अनेक जैन धर्म सदस्यों ने शिरकत की।

