मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी में नहाने गए दो युवको की डूबने से मौत

नरसिंहपुर के झिकोली घाट पर शव मिले, पुलिस एक दिन छिपाए रही घटना
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । एमपी के नरसिंहपुर जिले के झिकोली घाट पर नर्मदा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
घनश्याम नौरिया उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 5 साईंखेड़ा एवं राजू कहार उम्र 20 साल निवासी सोनी मोहल्ला साईंखेड़ा गुरुवार दोपहर एक साथी के साथ नहाने पहुंचे थे।
नहाते समय दोनों युवक नर्मदा के गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी शुरू की। अंधेरा होने के कारण गुरुवार को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया। शाम को दोनों युवकों के शव मिले।
साईंखेड़ा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले का खुलासा शुक्रवार को किया। गुरुवार को घटना की जानकारी नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button