उमरियापान पंचायत में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरियापान में 11 दिवसीय स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी. इस मौके पर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इसके निपटान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच जानकारी साझा किया गया। सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन अपना कुछ समय निकालकर स्वच्छता के प्रति ध्यान दें तो हमारी धरती स्वर्ग बन जायेगी।सरपंच अटल ब्यौहार ने शासन द्वारा चलाया जा रहा 11 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिदिन अलग अलग वार्डों में जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, आदित्य ब्यौहार, पंच गोरे चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सूरज कोल, रामनाथ कोल, बड्डा गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, सज्जू चौरसिया, अज्जू झारिया, मनु पटेल, रेशु चौरसिया, राजकुमार बर्मन, बिहारी झारिया, शिवशंकर बर्मन, शिवकुमार चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।



