मध्य प्रदेश

रातोंरात जेसीबी मशीन लगाकर हटाई मन्दिर के सामने बनी दीवार

पिछले दिनों विहिप, बजरंग दल ने किया था आंदोलन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनी दीवार को रातोंरात हटा दिया गया। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन लगाकर इस दीवार को हटा दिया। सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो मन्दिर के सामने दीवार नहीं थी। दीवार को तोड़ने के बाद मलमा भी हटा दिया गया। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर के सामने बनी दीवार को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया था। जिसमे कई लोगों को चोटें आईं थीं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले रेलवे ने ही मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर दी थी। जिसे हटाने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कई बार आंदोलन किया था।
पूरे मामले को लेकर जिला मंत्री राहुल दुबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2016 में मंदिर के सामने ये दिवाल रेलवे विभाग ने अपनी मनमर्जी से खड़ी कर दी थी जिसको लेकर हिन्दू समाज में काफी आक्रोश था जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद ने बार बार प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया धरना आंदोलन इत्यादि कई बार किए गए जिससे दिवाल को हटाया जाए पूर्व में एक माह पहले इस दिवाल को हटाने के लिए हमारे कार्यकर्ता एवं प्रशासन के बीच कहा सुनी भी हुई थी वाटर केनन का प्रयोग भी प्रशासन के द्वारा किया गया था जब हम लोग दिवाल तोड़ने में अड़े रहे तब प्रशासन ने हमारे ऊपर लाठियां भी बरसाई थी उन लाठियों की कीमत आज दिवाल टूटने के रूप में हमे प्रतिफल प्राप्त हुआ है समूचा जिला इस दिवाल के टूटने से खुश है प्रसन्न है क्योंकि वो दिवाल हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर के ठीक सामने खड़ी थी जो हमारी भावनाओं को आहत कर रही थी।

Related Articles

Back to top button