मध्य प्रदेशराजनीति

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल स्तर पर भाजपा फहराएगी तिरंगा

सिलवानी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को नया बस स्टैंड पर स्थित दिगंबर प्लाजा होटल अशोका में बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम ने बताया कि अब हमारी जिमेदारी अधिक है, हमें आने वाली पीढ़ी को परिस्थितियों से परिचित कराने का काम करना है। उन्होंने कहा कि अभी हमारी आजादी अधूरी है, क्योंकि इसके बाद भारत के तीन टुकड़े भारत-पाकिस्तान पूर्वी पाकिस्तान के रुप में हो गए थे। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ने की यात्रा है। इस बार भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। बैठक को भाजपा नेता विभोर नायक, सलीम काजी ने भी संबोधित किया।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, सलीम काजी, जयबाबू जैन, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, लखन मेहरा, हरीसेवक साहू, जगदीश साहू बेगबॉ, भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू, सत्यपाल धाकड़ सरपंच कीरतपुर, भागवतशरण साहू, देवेंद्र साहू साईंखेड़ा, परसोत्तम सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button