बुधवार को सड़क हादसे, डंपर ऑल्टो की टक्कर से दो हादसे

सिलवानी । बुधवार को सिलवानी थाना क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। एक हादसे में दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी वहीं दूसरे हादसे में तेज़ रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार को घायल कर दिया।पहला हादसा दोपहर करीब 3 बजे टोल टैक्स के पास हुआ, जब ग्राम जरुआ निवासी परशुराम अहिरवार उम्र 35 साल पत्नी बतेशी बाई उम्र 35 साल के साथ रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर हाट बाजार करने अपनी बाईक से सिलवानी आ रहे थे। ग्राम सियरमऊ की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बतेशी बाई को सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि परशुराम को पैर में चोट लगी। परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया जहां उपचार जारी है।
दूसरा हादसा सिलवानी-सागर स्टेट हाईवे 15 पर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां ढिलवार निवासी रमेश चंदेल पिता श्याम लाल उम्र 35 साल बाइक से घर जा रहे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर चढ़े तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल रमेश को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां नका उपचार जारी है
पुलिस ने मामलों में जांच शुरू कर दी है।



