बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथों 5000 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

शिकायतकर्ता पर बनाया गया था बिजली चोरी का झूठा केस मामला निपटाने के लिए मांगे थे 10000 हजार रुपए
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले अंतर्गत आने वाले विधुत विभाग वितरण केन्द्र हर्रई तेजगढ़ और आसपास के ग्रामों में विद्युत विभाग के कर्मचारी तानाशाही रवैया से कार्य करते है यह आरोप कई महीनों से ग्राम के लोग लगाते आ रहे थे मनमाने से विद्युत कटौती करना जब मन चाहा जिसकी विद्युत सप्लाई बंद कर देना और पैसे लेने के बाद जोड़ने की बाते लगातार सामने आती थी किंतु कोई सबूत न होने के कारण ये कर्मचारी हमेशा बेदाग बच जाते थे।
किंतु रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले ही तेजगढ़ हर्रई विद्युत कार्यालय में पदस्थ एक लाइनमैन रंगे हाथों रिश्वत के पैसे लेते पकडा गया और इसमें जेई की भूमिका भी संदेही बताई जा रही है। सागर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत खोर लाइनमैन को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और बाद में तेजगढ़ थाने ले जाकर कार्यवाही की
*मामला निपटाने मांगे थे दस हजार रुपए*
बिजोरा निवासी खुमान पिता उमराव सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष ने लाइनमैन गणेश प्रसाद मालवीय को रिश्वत के साथ पकड़वाया है। खुमान सिंह लोधी ने बताया वह चक्की चलाने का कार्य अपने ग्राम में करता था कुछ समय पूर्व जिस चक्की से उसका कनेक्शन था वह का ट्रांसफर जल गया था लगातार शिकायतें के बाद भी विद्युत विभाग के जेई और लाइनमैन ट्रांसफर नहीं रख रहे बाद में दमोह कलेक्टर की जनसुनवाई में गया तो ट्रांसफ़र तो रख गया किंतु तेजगढ़ विद्युत कार्यालय में पदस्थ स्टॉप नाराज हो गया और चार जुलाई को लाइनमैन और अन्य लोग पहुंचे और उन्होने मेरे साढ़े सात पावर की मोटर को दस पावर की बताकर झूठा केस बना दिया और 70 हजार जुर्माना भरने की बात कहने लगे मैने कहा ये गलत कार्यवाही है।
जेई और लाइनमैन दोनों से आग्रह किया किंतु किसी ने सुनाई नहीं की उसके बाद लाइनमैन ने मुझसे कहा में सब देख लूंगा तुम बस दस हजार की व्यवस्था कर लो में पांच हजार रुपया लेकर छह जुलाई को गया पांच हजार रुपया देने के बाद मैने लाइनमैन की ऑडियो रिकॉर्डिग कर ली और सागर लोकायुक्त में शिकायत कर दी
बाकी के बचे पांच हजार रुपए शुकवार को देने थे मैने पैसे दिये उसी समय लोकयुक्त की टीम ने लाइनमैन को पकड़ लिया ।
*करोदी में लिए पैसे जेई फरार*
जानकारी के लिए बता दे खुमान सिंह लोधी को लाईनमैन ने पैसे लेकर करोदी पड़रिया ग्राम बुलाया था खुमान ने करोदी पहुंचकर जैसे ही लाइनमैन को पांच हजार रुपया दिया वहीं पर सागर लोकायुक्त टीम ने लाइनमैन को पकड़ लिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर्रई विद्युत कार्यालय के जेई भी मामले में लिप्त है। लोकायुक्त की टीम उनको खोजने में लगी है लेकिन कार्यवाही की जानकारी लगते ही जेई कार्यालय से फरार हो गये है। लोकायुक्त की कार्यवाही में विवेचक निरीक्षक मंजू किरण टिर्की, निरीक्षक, रणजीत सिंह प्रधान आरक्षक अजय क्षत्रिय और रक्षक संतोष गोस्वामी, आरक्षक निलेश चौबे, आदेश तिवारी, प्रदीप दुबे गोल्डी सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा ।
निरीक्षक मंजू किरण ने बताया आवेदक खुमान सिंह पिता उमराव सिंह लोधी निवासी बिजोरा से दस हजार रुपए चक्की की चोरी का केस न बनने के लिए रिश्वत मांगी गई थी जो पूर्व में पांच हजार दे दिए थे पांच हजार आज दिए जो करोदी पड़रिया में लाइनमैन ले रहा था उसी समय टीम ने गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



