मध्य प्रदेश

शिक्षा का मंदिर शर्मसार, शिक्षक बच्चियों से करता कक्षाओं में अश्लीलता

विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश
दो साल से मासूमों के साथ हो रही ज्यादती, शराब के नशे में शिक्षक स्कूल आने का भी पालकों ने लगाया आरोप

सिलवानी । आदिवासी बाहुल्य विकासखंड सिलवानी के जन शिक्षा केंद्र कीरतपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उचेरा में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रभारी शिक्षक बृजलाल सल्लाम बीते दो वर्षों से स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है।
पीड़ित बच्ची के अभिभावकों के अनुसार शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है। वह मोबाइल पर अश्लील गाने चलाकर बच्चियों को नचाता है और कई बार शिक्षक अंडरवियर और निर्वस्त्र आपत्तिजनक अवस्था में बच्चियों के साथ अश्लीलता करता है। इस प्राथमिक शाला उचेरा स्कूल में 22 बच्चे दर्ज हैं जिनमें अधिकांश आदिवासी समुदाय से हैं। पीड़ित बच्चियों के माता पिता का कहना है कि बच्चियों के साथ गंदी हरकतों की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि जन शिक्षा केंद्र और विभागीय अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और स्कूल में नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो वे एकत्रित होकर जिले तथा प्रदेश के अधिकारियों से इसकी शिकायत करें।
इनका कहना है:
ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा के सरपंच रानी महेंद्र यादव ने बताया कि मेरे द्वारा पहले भी अधिकारियों को सूचित किया गया है लेकिन आज तक कुछ नही हुआ। अभी हाल की घटना बच्ची ने मुझे फोन पर बताया जो चिंता जनक है । शिक्षा के मंदिर में गलत काम बर्दास्त नही होंगे प्रशासन कार्यवाही करें।
(एक पीड़िता की मां) ने बताया कि स्कूल के शिक्षक बृजलाल सल्लाम द्वारा बच्चियों के साथ गंदी हरकते की जाती है, और वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते है और मोबाइल पर गंदे वीडियो चलाकर अपने कपड़े उतारकर बच्चियों को उठा उठा कर डांस करते है। दो तीन साल हम परेशान है। और बच्चियां भी स्कूल जाने से डरती है।
जनपद शिक्षा केन्द्र ब्लॉक स्रोत समन्वयक महजबी सिद्दीकी का कहना हैं कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button