कृषि

डीएपी खाद मामले में कलेक्टर के आदेश पर व्यापारी पर मामला दर्ज

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । खाद की कालाबाजारी करने वाले खाद व्यापारी पर कलेक्टर के आदेश से आशीष ट्रेडर्स के मालिक पर 43 बोरी की हेराफेरी में पलेरा थाने में मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष ट्रेडर्स कंपनी पलेरा मथुरा प्रसाद गुप्ता निवासी पलेरा के कब्जे से 43 बोरी खाद डीएपी बरामद किया गया था दिनांक 01/04/25 से 15/07/25 के बीच विक्रय करने पर जांच के आधार पर जिला कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने कार्रवाई करने के आदेश दिए
फरियादी रमाकांत लोधी पिता राजेंद्र कुमार लोधी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पलेरा द्वारा थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 258/25 धारा 3/7 ईसी एक्ट का अपराध दज कराया गया 19/08/25 को अपराध दर्ज किया गया।
पलेरा वेयरहाउस पर खाद की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है पलेरा वेयरहाउस पर रवी फसल कि बोउनी पर किसानों को पूरे पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा था वहीं वेयरहाउस प्रभारी के द्वारा व्यापारियों को खाद ब्लैक करके रातोंरात दे दिया जाता था।
खाद की कालाबाजारी में सबसे बड़ा हाथ खाद वेयरहाउस प्रभारी जो करीब 25 वर्षों से एक ही जगह पलेरा वेयरहाउस पर अंगद की तरह पैर जमा कर जमे हुये है।
पलेरा क्षेत्रवासियों का कहना है कि वेयरहाउस पर जब तक ओपी ओझा रहेंगे खाद की कालाबाजारी होती रहेगी खाद की कालाबाजारी को रोकना है तो ओपी ओझा को पलेरा वेयरहाउस से हटाना होगा।

Related Articles

Back to top button