5 लाख मांगने के घूसखोर बाबू को दबोचने भोपाल पहुंचा जबलपुर लोकायुक्त दल

रिश्वत की 1 लाख किस्त लेते ही हुआ ट्रैप
जाति प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट दवाए रखने बना रहा था दबाव
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर/भोपाल । आवेदक -उषा दाभीरकर निवासी गुलाबरा सहायक ग्रेड 2 वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा
आरोपी-जीवन लाल बरार सहायक ग्रेड वन कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास राजीव गांधी भवन सामना हिल्स दूरदर्शन केंद्र के पास भोपाल
घटना –18 अगस्त
ट्रैप राशि -100000 (एक लाख रुपए )
घटनास्थल- आरोपी का घर मकान नंबर G-21 प्रशासनिक अकादमी के सामने पंचशील नगर भोपाल
*विवरण* -आवेदिका के जाति प्रमाण पत्र की जांच कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग राजीव गांधी भवन भोपाल में की जा रही थी जांच को दबा कर रखने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदिका से ₹500000 की मांग की गई थी। आज आरोपी को रिश्वत की राशि की पहली किस्त ₹100000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा 7,13 (1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में उप प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।



