आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेश संयुक्त सचिव एसपी सिंह और मनोज श्रीवास्तव ने किया मार्गदर्शन
सिलवानी। आम आदमी पार्टी सिलवानी इकाई द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव एवं रायसेन जिला प्रभारी एसपी सिंह तथा मनोज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और संगठन को मजबूत करने के लिए उपयोगी सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने संबोधन में एसपी सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे आम जनता की समस्याओं को नजदीक से समझा जा सके और अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर सिलवानी विधानसभा के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमदेव पटेल, जिला सचिव सुनील रघुवंशी, शिवराज सिंह राजपूत, राजेश धाकड़, किसान विंग जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी, RTI अध्यक्ष शेखर रघुवंशी, इब्राहिम मंसूरी, सुप्यार सिंह राजपूत, पंकज रघुवंशी, कमलेश रघुवंशी, अनुराग रघुवंशी, अरुण ददा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के विस्तार और क्षेत्रीय गतिविधियों को तेज़ करने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।



