मध्य प्रदेशराजनीति
ढीमरखेड़ा में भाजपा फूकेंगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। दरभंगा ( बिहार ) की सार्वजनिक सभा में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी के प्रति अमर्यादित अपशब्द कहे गए, जो अत्यंत ही निंदनीय है।
कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य के विरोध में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को ढीमरखेड़ा थाना तिराहा में विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा।
उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस की इस मानसिकता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएँ।



