मध्य प्रदेश

आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग, मृत मवेशियों के अवशेष मिलने पर करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। ग्राम भैंसरा में मृत मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में करणी सेना ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रायसेन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंपा, जिसमें अन्य आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि 21 जुलाई 2025 को ग्राम भैंसरा के एक खेत में नाले के किनारे मृत पशुओं के अवशेष पाए गए थे। इस घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अवशेषों को जांच के लिए भेजा।
हालांकि पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ संदिग्धों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, उसमें फारूक मंसूरी पिता चांद मिया मंसूरी, राजा मंसूरी पिता चांद मिया मंसूरी, बादशाह, शमीम पिता बादशाह, शाकिब पटेल, फैजान खां पिता शरीफ खां करणी सेना ने इन सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्यवाही नहीं की गई, तो करणी सेना धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं शासन की होगी।
इस दौरान करणी सेना तहसील अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष प्रियांश राजपूत, राज प्रकाश सिंह, रवि गुप्ता, ऋतिक राजपूत, अरविंद पाठक, प्रदीप कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, आयुष तिवारी, अरविंद यादव, सचिन यादव, अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button