जैन मिलन का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सलाहकार सदस्य से मिला

अल्पसंख्यक जैन समाज हो रही समस्याओं से अवगत कराया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार सदस्य प्रकाश जैन मोदी से सौजन्य भेंट हेतु मिला। यह भेंट समाजसेवी संतोष सिंघई के निवास पर सम्पन्न हुई।
प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान अल्पसंख्यक जैन समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रकाश मोदी जी के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से जरूरतमंद जैन समाज के सदस्यों को गरीब रेखा का प्रमाण पत्र (BPL कार्ड) न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ न मिल पाना। जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही न होना। समाज के विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप का लाभ न मिल पाना। जैन मंदिरों एवं समाज की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता।
सभी मुद्दों पर चर्चा के दौरान प्रकाश जैन मोदी ने आश्वासन देते हुए कहा कि “जैन समाज की समस्याएं वाजिब हैं, इनका समाधान शीघ्र कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गरीब रेखा का प्रमाण पत्र न होने से वंचित रह रहे जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं व योजनाओं का लाभ दिलाने, जैन मंदिरों की सुरक्षा और विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप उपलब्ध कराने के लिए मैं संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही कराऊंगा।” साथ ही मोदी ने जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह की प्रशंसा करते हुए कहा “दमोह की जैन मिलन शाखा समाजहित और सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। समाज की समस्याओं को गंभीरता से उठाना और उनका समाधान खोजने की पहल करना निश्चित रूप से सराहनीय है। मुझे खुशी है कि यहां का संगठन निष्ठा और एकजुटता के साथ समाज का मार्गदर्शन कर रहा है।”
इस अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के सदस्यों ने पुष्पमालाओं से प्रकाश जैन मोदी जी का हार्दिक स्वागत किया और समाजसेवी संतोष सिंघई जी का भी आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में मुकेश जैन मम्मा, संजीव जैन शाकाहारी, आनंद जैन, शैलेन्द्र सिंघई, शैलेन्द्र मयूर, राजेश हिनोती, महेंद्र जैन, अरुण जैन, दिलेश जैन चौधरी, सौरभ महेन्द्रा, सबन जैन सिल्वर, राजेश ओशो, सुनील जैन वेजेटेरियन, सुधीर जैन डब्लू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



