मध्य प्रदेश

शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर उमरियापान थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्यजन व दुर्गा पंडाल के सदस्य मौजूद रहे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर उमरियापान थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उमरियापान सहित थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य, गणमान्यजन एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों, इसके लिए सभी को सहयोग आवश्यक है।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करने, जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग देने तथा सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दशहरे चल समारोह में केवल धार्मिक गाने ही बजाए। अनावश्यक गाने बजाने और असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई होंगी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्यजनों ने जवारा विसर्जन एवं चल समारोह देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आते हैं इसलिए यातायात व्यवस्था बनायें रखने के लिए जवारा विसर्जन एवं दुर्गा चल समारोह के दौरान करीब 2 घंटे तक वाहनों का नगर में प्रवेश न हो। बैठक में मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, समाजसेवी जयप्रकाश चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, बसंत चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, जगन्नाथ माझी, एडवोकेट अटल बिहारी वाजपेयी, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कान्हा सोनी, ललित काछी, सुनील पाठक, सुशील पाल, पंडा गोरे चौरसिया, कल्लू पटेल, राजुल चौरसिया, पीयूष मिश्रा, सुभांशु मिश्रा, प्रमोद असाटी, जयपाल सिंह, अज्जू सोनी, सुशील मिश्रा, अरविंद ब्यौहार, राकेश यादव, जगमोहन मिश्रा, रिंकू मिश्रा, अंकित झारिया, राजेंद्र चौरसिया, के के चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button