सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार को लेकर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
आज प्रमुख रूप से रक्तदान करने वालों में एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार प्रमोद उइके, बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर सहित अनेक अधिकारियों , कर्मचारियों एवं समाजसेवियों द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान को महान दान बताते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों , कर्मचारियों , जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से आव्हान किया कि वर्तमान समय में गरीबों एवं बेसहारा मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ रही है और ब्लड बैंकों में रक्त का अभाव होने से असहाय मरीजों की दर्दनाक मौत हो रहीं हैं। मानवता के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपना थोड़ा-सा रक्तदान कर दें ताकि हम भी किसी की जान बचाने में सहभागी बन सके।
इस अवसर पर अनेक लोगों ने रक्तदान करने की सहमति दी।



