राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिलवानी की महावीर बस्ती का पथ संचलन निकला

सिलवानी। 12 अक्टूबर 2025 रविवार को नगर सिलवानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर सिलवानी की महावीर बस्ती का पथ संचलन निकाला गया जिसमें बस्ती के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण सरस्वती शिशु मंदिर के पास ग्राउंड में किया गया। संचलन में बरेली जिला के जिला कार्यवाह राजेंद्र जी राजपूत ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को अपना अपना अमूल्य समय संघ और समाज के लिए देना है। नगर के हर घर में कम से कम एक स्वयंसेवक अवश्य होना चाहिए , इस उद्देश्य के साथ संघ का काम करना है। संघ के पंच परिवर्तन जिनमें नागरिक संहिता ,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, समरसता, एवं स्वदेशी का भाव इनके माध्यम से समाज में परिवर्तन करना है। नीतिबान और एक समर्थ हिंदू समाज खड़ा करना है। संघ शताब्दी वर्ष पर घर-घर जाकर हमें पंच परिवर्तन को समझाना है और सभी को गले लगाते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है।
पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास के मैदान से शुरू होकर सागर रोड से होते हुए अशोक विहार कॉलोनी, उसके उपरांत सरस्वती नगर में होते हुए वापस शिशु मंदिर ग्राउंड पर अल्पाहार के साथ समापन हुआ।



