क्राइम
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

बम्होरी । कस्बा बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरा में बीती रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज साहू आयु 25 वर्ष ट्रैक्टर चालक हैं और साथ ही खेती-किसानी का कार्य भी करते थे। अज्ञात कारणों से अपने घर की छत के एंगल से फांसी लगा ली, मृतक के पिता हुकुमचंद साहू द्वारा घटना की सूचना मिलते ही थाना बम्होरी पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग पंजीबद्ध करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया, चार भाइयों में सबसे बड़ा भाई था मृतक । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



