मध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरना पर हुए सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो जाने का घटना क्रम सामने आया है।
यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम करीब 6 बजे का बताया गया है. मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल और पहुंची पुलिस शव को उठवा रही थी, लेकिन शव उठाने के पूर्व परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जाम जैसे हालात बना दिए। जिसे मौके पर पहुंचे स्थानीय जन और सरपंच के द्वारा समझाइस दी गई, तब एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल के शव गृह रखवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोनू पिता लाखन आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी झिरना निवासी हैं थाना नोहटा का है पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. बता दें कि 1033 एंबुलेंस के माध्यम से आरक्षक देशराज सिंह राजपूत और संतोष ने सुरक्षित शव को रखवाया।

Related Articles

Back to top button