मध्य प्रदेश
निःशुल्क साइकिलों का वितरण कार्यक्रम संपन्न

सिलवानी। आदिवासी अंचल ग्राम प्रतापगढ़ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को दूरस्थ ग्रामों से विद्यालय आने-जाने के लिए निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय, भाजपा नेता सरदार ठाकुर, शाला प्रभारी फूलकुमारी मैडम, शिक्षक संदीप शर्मा, नीतेश रघुवंशी, शुभम रघुवंशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



