मध्य प्रदेश
जिलाधीश ने शिक्षक को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही विशेष प्रक्रिया SIR कार्य में चंद दिनों में ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय प्राथमिक शाला धंसरा के प्राथमिक शिक्षक वीकेश राय को कलेक्टर दमोह ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। जिलाधीश द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य से विकास खंड जबेरा सहित संपूर्ण जिले में शिक्षकों में खुशी की लहर व्याप्त है।



