क्राइम

प्रधानमंत्री आवास न्यू दमोह के सामने मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास न्यू दमोह के सामने एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई राकेश, प्रधान आरक्षक महेश सहित आरक्षक जितेंद्र, योगेश, बृजेंद्र एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button